जनवरी 14, 2026 9:21 अपराह्न

printer

अमरीका को ग्रीनलैंड हासिल करने में नाटो को करनी चाहिए मदद: ट्रम्प

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि नाटो को हमें ग्रीनलैंड हासिल कराने में मदद करनी चाहिए और ग्रीनलैंड पर अमरीका के नियंत्रण के अलावा हमें कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। यह बयान उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारियों के साथ वार्ता आयोजित करने से कुछ घंटे पहले आया।

सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रम्प ने दोहराया कि अमरीका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नाटो को इसे हासिल कराने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

श्री वैंस आज वाशिंगटन में डेनमार्क और ग्रीनलैंड के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन तथा विवियन मोट्ज़फेल्ड से इस मुद्दे पर मुलाकात करेंगे।