अक्टूबर 11, 2024 8:59 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: कोलोरेडो में सोने की एक खदान से ग्‍यारह लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बारह लोग अभी भी खदान में फंसे

अमरीका के कोलोरेडो में कल सोने की एक खदान में फंसे लोगों में से ग्‍यारह को सुरक्षित निकाल लिया गया। बारह लोग अब भी खदान में फंसे हैं, जबकि एक की मृत्‍यु हो गई है। क्रिपल क्रीक स्थित यह खदान एक प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। खदान में उतरने वाले संयंत्र के खराब हो जाने से यह दुर्घटना हुई। राहत दल फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला