अमरीका के 25 शहरों में आज भीषण ठंड के बाद भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हिंसा के विरोध में कई रैलियां आयोजित की गईं। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हिंसा तथा उत्पीड़न का विरोध करना था। समुदाय के सदस्य, धार्मिक नेता और जागरूक नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की।
कड़ाके की ठंड और भीषण बर्फबारी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। लोगों ने बांग्लादेश में भीड द्वारा हिंसा, आगजनी, यौन हिंसा और लक्षित हत्याओं की घटनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। आयोजकों ने एकता, अहिंसा और मानवीय मूल्यों पर जोर दिया।