अमरीका के हवाई राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ का पानी सड़कों पर भर गया है, कई घर अपनी नींव से खिसक गए हैं और वाहन बह गए हैं।
होनोलूलू के उत्तर में स्थित शहरों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि अधिकारियों ने 120 साल पुराने वाहियावा बांध के टूटने की आशंका जताई है।
हालांकि, होनोलूलू के प्रवक्ता इयान श्यूरिंग ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।