जुलाई 4, 2025 7:56 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को आठ लोगों को निर्वासित करने की अनुमति दी

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को आठ लोगों को निर्वासित करने की अनुमति दे दी है। इन कैदियों को कई सप्ताह से युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान में जिबूती स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे पर रखा गया है। इनमें से अधिकांश वियतनाम, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, लाओस, क्यूबा और म्यांमार जैसे देशों से हैं। केवल एक व्यक्ति दक्षिण सूडान से है।

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश कल आया। पिछले महीने कोर्ट ने बहुमत से फैसला सुनाया था कि आव्रजन अधिकारी लोगों को तुरंत निर्वासित कर सकते हैं।

ट्रम्प प्रशासन निर्वासित लोगों को स्वीकार करने के लिए विभिन्न देशों के साथ समझौते की कोशिश कर रहा है जिन्हें अमरीकी सरकार जल्दी से उनके देश वापस नहीं भेज सकती।