अमरीका के साथ रक्षा खरीद से संबंधित वार्ता को भारत द्वारा रोके जाने का दावा करने वाली खबरों को रक्षा मंत्रालय ने आज खारिज किया। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि ये खबरें भ्रामक और झूठी हैं। मंत्रालय का कहना है कि खरीद के विभिन्न मामलों को मौजूदा प्रक्रियाओं के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 9:43 अपराह्न
अमरीका के साथ रक्षा खरीद से संबंधित वार्ता को भारत द्वारा रोके जाने का दावा करने वाली खबरों को रक्षा मंत्रालय ने किया खारिज