अप्रैल 11, 2025 2:08 अपराह्न

printer

अमरीका के साथ टैरिफ वार्ता के माध्‍यम से दोनों पक्षों को लाभ पहुंचाना चाहता जापान: शिगेरू इशिबा

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने कहा है कि उनका देश अमरीका के साथ टैरिफ वार्ता के माध्‍यम से दोनों पक्षों को लाभ पहुंचाना चाहता है। तोक्यो में आज अपने कार्यालय से एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि वे अपने शीर्ष आर्थिक सहयोगी को अगले सप्ताह वाशिंगटन की यात्रा पर भेज रहे हैं।

   

प्रधानमंत्री इशिबा ने आर्थिक पुनरुद्धार मंत्री रयोसेई अकाज़ावा को अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा उनके देश पर लगाए गए टैरिफ के संबंध में अमरीकी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए नियुक्‍त किया है।