अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा करने के लिए रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बातचीत का मुख्य विषय यूक्रेन में शांति स्थापित करने पर चर्चा करना था।
यह बातचीत चार घंटे से ज्यादा समय चली। बैठक में यूक्रेन समझौते के पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। रूस के विशेष दूत किरिल दिमित्रिव ने वार्ता को सार्थक बताया।
कल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति वार्ता में हो रही देरी पर निराशा जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर, ट्रम्प ने रूस से यूक्रेन के साथ संघर्ष विराम वार्ता में तेजी लाने का आह्वान किया।