अमरीका के विदेश मंत्रालय ने एक लाख से अधिक वीज़ा रद्द कर दिए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि यह कदम अमेरिका की सुरक्षा बढ़ाने और आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू करने के प्रयासों के लिए उठाया गया है। रद्द वीजा में लगभग आठ हजार छात्र वीज़ा हैं। साथ ही दो हजार पांच सौ विशेष वीज़ा भी रद्द कर दिए गए हैं, जो आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों से जुड़े थे।
विभाग ने चेतावनी दी है कि वीज़ा धारकों को अमरीकी कानूनों का पालन करना होगा अन्यथा उनके वीज़ा रद्द हो सकते हैं और उन्हें निर्वासित किया जा सकता है।