अमरीका के लॉस एंजिल्स में फैली जंगल की आग से मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पांच लोगों की मौत पेलिसाडेस में हुई, जबकि 11 लोग ईटन में मारे गए। ईटन, हर्स्ट, कैनेथ और पेलिसाडेस के लगभग 38 हजार 276 एकड़ क्षेत्र में आग फैली हुई है। आग से 12 हजार से अधिक मकान और अन्य ढांचे नष्ट हो गए हैं। एक लाख से अधिक लोगों को इन इलाकों से निकाला गया है। बुधवार तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस कारण आग के और फैलने की आशंका है। दमकल कर्मी भीषण आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
Site Admin | जनवरी 12, 2025 11:28 पूर्वाह्न
अमरीका के लॉस एंजिल्स में फैली जंगल की आग से मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई
