अगस्त 5, 2025 8:57 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, छह से अधिक लोग घायल

 

अमरीका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। लॉस एंजिलिस पुलिस के अनुसार कल रात ग्रिफिफ्थ ऐवेन्‍यु के पास गोलीबारी हुई जहां लोग जश्‍न मना रहे थे। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है। इससे पहले, शुक्रवार को अमरीका के मोंटाना के एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।