मई 9, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए

अमरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया है। कैथोलिक चर्च के इतिहास में वे पोप बनने वाले वह पहले अमरीकी हैं। उन्हें पोप लियो चौदहवें के नाम से जाना जाएगा।

    शिकागो में जन्मे उन्हत्तर वर्षीय श्री प्रीवोस्ट ऑगस्टिनियन ऑर्डर के सदस्य हैं और पेरू में सेवा दे चुके हैं। उन्हें 2023 में पोप फ्रांसिस ने बिशपों के डिकास्टरी का प्रीफेक्ट और लैटिन अमरीका के लिए पोंटिफिकल कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

    वेटिकन की बालकनी से लोगों को संबोधन में रोमन कैथोलिक चर्च के नए प्रमुख ने सब के लिए शांति की कामना की।

     133 कार्डिनल्स के सम्मेलन के बाद सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकलने वाले सफेद धुएं के संकेतक से नए पोप के चयन की सूचना मिली। नए पोप के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 89 वोटों की आवश्यकता थी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला