मार्च 3, 2026 12:10 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच आज व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद द्विपक्षीय बैठक होगी। रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में जर्मनी के चांसलर ने कहा था कि वे ट्रम्प से पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर चर्चा करेंगे। श्री मर्ज ने कहा कि वे यूरोप, इस्राएल में अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह समय अपने सहयोगियों को उपदेश देने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर साथ खड़े होने का है। इससे पहले जर्मन चांसलर ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का भी विरोध किया और ईरान से इस्राएल और क्षेत्र के अन्य सहयोगियों के खिलाफ सैन्य हमले बंद करने का आह्वान किया।