मार्च 2, 2026 10:14 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया ईरान के 9 नौसैनिक जहाज़ नष्ट करने का दावा

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी कोर-आईआरजीसी का मुख्यालय नष्ट करने की पुष्टि की है। उन्होंने ईरान के 9 नौसैनिक जहाज़ों को नष्ट करने का दावा भी किया है। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के बाकी नौसैनिक जहाज़ों को भी जल्द ही नष्ट कर दिेया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के नौसैनिक मुख्यालय को भी काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है।

   

उधर,इस्रायल की सेना ने ईरान के दर्जनों सैन्य कमान केंद्रों पर हमले किए हैं। इनमें आईआरजीसी, खुफिया मुख्यालय, आईआरजीसी वायु सेना कमान सेंटर और आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय शामिल हैं। इस्रायल ने कहा है कि इन केंद्रों के नष्ट होने से ईरान की क्षमता को बड़ा झटका लगा है।