अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को एआई डेवलपर एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है।
श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस कंपनी की आवश्यकता नहीं है और वे भविष्य में इसके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे।
उन्होंने ये टिप्पणियां पेंटागन द्वारा एंथ्रोपिक को कंपनी के एआई उपकरणों तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए दी गई समय सीमा से ठीक पहले कीं।
एंथ्रोपिक के प्रमुख, डारियो अमोदेई ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वे ऐसी मांगों के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने आशंका जताई थी कि कंपनी की तकनीक का उपयोग व्यापक निगरानी और पूरी तरह से स्वायत्त हथियारों में किया जा सकता है।
पेंटागन की समय सीमा नजदीक आने पर, ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कई संदेश जारी किए।
उन्होंने कहा कि एंथ्रोपिक को इस चरणबद्ध समाप्ति अवधि में सहयोग करना चाहिए। अन्यथा वे राष्ट्रपति पद की पूरी शक्ति का उपयोग करेंगे, जिसके गंभीर आपराधिक परिणाम हो सकते हैं।