फ़रवरी 20, 2026 1:01 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने मतदाता पहचान पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता की मांग को दोहराया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने मतदाता पहचान पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता की मांग को दोहराया है। ट्रंप ने कहा है कि देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए चुनाव नियमों को सख्त करना आवश्यक है। जॉर्जिया स्थित एक विनिर्माण संयंत्र में श्री ट्रम्प ने समर्थकों से कहा कि वे इन प्रस्तावों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र की आवश्यकताओं को भेदभावपूर्ण बताने वाले दावों को भी खारिज किया। ट्रम्प ने मतदाता पहचान पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र को दीर्घकालिक राजनीति की अनिवार्यता बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला