अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष के रूप में नामित किया है। केविन वॉर्श फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर हैं, जो अब निवर्तमान अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की जगह लेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा की। यह घोषणा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के पक्ष में मतदान करने के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता के महत्व का बचाव किया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्याज दरों में तेजी से कटौती न करने के लिए पॉवेल की कई बार आलोचना की है।
News On AIR | जनवरी 30, 2026 8:06 अपराह्न
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को अमरीका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष के रूप में नामित किया