जनवरी 8, 2026 8:49 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या एजेंसी सहित दर्जनों अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग होने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या एजेंसी सहित दर्जनों अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग होने की घोषणा की है। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके 66 संगठनों, एजेंसियों और आयोगों को अमरीका का समर्थन रोक दिया है। यह आदेश अमरीकी भागीदारी और वित्तपोषण की समीक्षा के बाद दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रशासन के अनुसार, यह संस्थाएं कुप्रबंधित, अनावश्यक, फिजूलखर्ची वाली हैं। यह अमेरिकी प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं हैं और देश की संप्रभुता तथा समृद्धि में खतरा बन सकती हैं।

यह निर्णय ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन ने कई विदेश नीतिगत कदम उठाए हैं, जिनमें वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करना और ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का इरादा शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला