अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस बातचीत में हिजबुल्लाह और ईरान के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
नेतन्याहू ने कहा कि चर्चा में गजा संघर्ष विराम के दूसरे चरण पर भी बात होगी, जिसमें इजरायल की गजा से वापसी और हमास के निरस्त्रीकरण की मांग की गई है। संघर्ष विराम अक्टूबर में शुरू हुआ था, लेकिन इजरायल और हमास दोनों एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। इजरायल ने चेतावनी दी है कि अगर हमास निरस्त्रीकरण नहीं करता है तो वह पूर्ण सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू कर सकता है। बैठक में हिजबुल्लाह के साथ लेबनान में चल रहे संघर्ष विराम पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।