अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरानी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की तो वे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आ जाएंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि ईरान में जारी अशांति में कई लोग मारे गए हैं।
ट्रम्प की टिप्पणी का जवाब देते हुए ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी अली लारीजानी ने चेतावनी दी कि अगर अमरीका ने ईरान के घरेलू मामलों में दखल दिया तो यह समूचे क्षेत्र में अस्थिरता लाने जैसा माना जाएगा।
महंगाई को लेकर ईरान में प्रदर्शन हो रहे हैं और देश के पश्चिम प्रांत लोरेस्तान, चाहारमहल तथा बख्तियारी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झडपें हो रही हैं। अमरीका ने जून में इस्रायली हवाई अभियान में शामिल होकर ईरान की प्रमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया था।