अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज यूक्रेन के लिए लगभग छह अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य और बजट सहायता की घोषणा की। सैन्य सहायता के लिए ढाई अरब डॉलर और बजट सहायता के लिए करीब साढे तीन अरब डॉलर उपलब्ध करायी गयी है। अमरीका पहले भी यूक्रेन को करीब ढाई अरब डॉलर की सहायता कर चुका है। एक बयान में, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि नई सहायता से यूक्रेन अपनी की क्षमताओं को बढ़ा सकता है। उसे वायु रक्षा, तोपखाने और अन्य महत्वपूर्ण हथियारों की दीर्घकालिक आपूर्ति में मदद मिलेगी। अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की पर्याप्त सहायता कर रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति #जो_बाइडेन ने यूक्रेन के लिए लगभग 6 अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य और बजट सहायता की घोषणा की। pic.twitter.com/ERbpuEgS53
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 30, 2024