मार्च 11, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, ईरान के खिलाफ लड़ाई जीत रहा अमरीका

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने घोषणा की है कि अमरीका ईरान के खिलाफ लड़ाई में जीत रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्ति की समय सीमा का निर्णय राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प पर निर्भर करता है।

श्री हेगसेथ ने कल पत्रकारों से कहा कि अमरीका तीन मुख्य उद्देश्यों पर केंद्रित है। ईरान की मिसाइल क्षमताओं को निष्क्रिय करना, उसकी नौसेना को नष्ट करना और ईरान को हमेशा के लिए परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना।

अमरीका द्वारा बार-बार यह दावा किए जाने के बावजूद कि ईरान पराजित हो रहा है, ईरानी नेताओं ने चुनौती देते हुए जवाबी कार्रवाई जारी रखने का वादा किया है। ईरान ने लगातार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार किया है। जून 2025 में कई प्रमुख ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमरीकी हमलों के बाद श्री ट्रम्प ने दावा किया कि अमरीका ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला