दिसम्बर 14, 2025 7:49 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

अमरीका में ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। विश्वविद्यालय ने अलर्ट जारी किया है और छात्रों तथा कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। गोलीबारी की घटना बारुस और हॉली बिल्डिंग के पास हुई जिसमें विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग और भौतिकी विभाग है। गोलीबारी के समय परीक्षाएं चल रही थीं।