अप्रैल 5, 2025 12:56 अपराह्न

printer

अमरीका के बढ़ते दबाव के जवाब में डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच एकता का किया आह्वान

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमरीका के बढ़ते दबाव के जवाब में डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच एकता का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राज्य के दोनों हिस्सों को अपने साझा हितों की रक्षा के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

 

प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्‍सन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ग्रीनलैंड में वाशिंगटन की बढ़ती रणनीतिक रुचि की पुष्टि की है। बृहस्‍पतिवार को अमरीकी मीडिया को दिए साक्षात्कार में श्री वेंस ने ग्रीनलैंड को अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला