नवम्बर 4, 2025 8:11 अपराह्न

printer

अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन

अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री चेनी लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 37 वर्ष की आयु में पहली बार दिल का दौरा पड़ा। वर्ष 2012 में उनका हृदय प्रत्यारोपण हुआ था। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में रक्षा मंत्री बनने से पहले व्योमिंग से संसद सदस्य रहे श्री चेनी ने 1991 के खाड़ी युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2001 से 2009 तक राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।