अमरीका के पूर्वी हिस्से में भयंकर बर्फीले तूफान के आगे बढ़ने से मौसम में काफी बदलाव आ रहा है। अपर मिडवेस्ट और ग्रेट लेक्स के कुछ भागों में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं से दृश्यता कम हो गई है। कुछ क्षेत्रों में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। इन दिनों, दक्षिण अमरीका में वसंत ऋतु जैसा उष्म तापमान है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से यह गर्मी खत्म हो रही है और गरज के साथ बारिश ने तापमान में अचानक गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार अटलांटा, डलास और लिटिल रॉक जैसे शहरों में कुछ ही दिनों में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरकर लगभग शून्य के करीब पहुंच सकता है। इस तूफान के कारण छुट्टियों के व्यस्त मौसम में भी अनेक उड़ानें देरी से चल रही हैं।
Site Admin | दिसम्बर 29, 2025 12:57 अपराह्न
अमरीका के पूर्वी हिस्से में भयंकर बर्फीले तूफान के आगे बढ़ने से मौसम में बदलाव