मार्च 6, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के नये गृह सुरक्षा मंत्री होगें मार्कवेन मुलिन

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने क्रिस्टी नोएम को गृह सुरक्षा मंत्री पद से हटा कर उनकी जगह मार्कवेन मुलिन को नियुक्‍त किया है। यह नियुक्ति 31 मार्च से प्रभावी होगी।

राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री मुलिन गृह सुरक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि सुश्री नोएम पश्चिमी गोलार्ध में सुरक्षा पहल, ‘द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज़’ की विशेष दूत बनाई जाएंगी।

उन्‍होंने श्री मुलिन को सरकार की नीतियों का प्रबल समर्थक बताया। श्री ट्रम्प ने कहा कि श्री मुलिन सीमा सुरक्षा और अवैध आप्रवासन और मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने को प्राथमिकता देंगे।