जनवरी 7, 2026 10:20 अपराह्न

printer

अमरीका के कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीज़ा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं: भारत स्थित अमरीकी दूतावास

भारत स्थित अमरीकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि अमरीका के कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीज़ा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि यदि छात्रों को गिरफ्तार किया जाता है या वे किसी भी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो उनका वीज़ा रद्द किया जा सकता है, उन्हें देश से निकाला जा सकता है और भविष्य में वे अमेरिकी वीज़ा के लिए अयोग्य हो सकते हैं। दूतावास ने कहा कि अमरीकी वीज़ा एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला