अमरीका में उत्तर-पूर्व में भीषण तूफान से हजारों उड़ानों पर असर पड़ा है। न्यूयॉर्क, बोस्टन, शिकागो और टोरंटो हवाई अड्डों पर कल रात तक लगभग एक हजार छह सौ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और सात हजार चार सौ उड़ानों में देरी हुई।
मौसम विभाग ने न्यूयॉर्क और दक्षिणी कनेक्टिकट में नौ इंच तक बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। इसे देखते हुए, यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की गई है। न्यूयॉर्क में भीषण बर्फीले तूफान के कारण हिम आपातकाल घोषित किया गया है।