फ़रवरी 20, 2026 1:00 अपराह्न

printer

अमरीका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग ने पैक्स सिलिका घोषणापत्र को बताया नवाचार और साझेदारी की साझा प्रतिबद्धता

अमरीका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग ने पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर समारोह में कहा कि यह समझौता नवाचार और साझेदारी के माध्यम से भविष्य के निर्माण की साझा प्रतिबद्धता दर्शाता है। उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-अमरीका के बढ़ते सहयोग पर श्री हेलबर्ग ने कहा कि दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रति नवाचारी दृष्टिकोण की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी तकनीकी प्रगति की बाधाओं से मुकाबला करने और खुले तथा लोकतांत्रिक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास है। पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर बल देते हुए, श्री हेलबर्ग ने कहा कि यह दस्तावेज़ केवल एक समझौता नहीं, बल्कि साझा भविष्य का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक नए तंत्र का निर्माण कर रहे हैं जिसमें बुद्धिमत्ता का प्रसार है। अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से अभूतपूर्व संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।