अमरीका की सेना के उप-कमान प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल जोएल बी वोवेल ने एकीकृत रक्षा मुख्यालय के प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दिक्षित से मुलाकात की। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह बैठक दोनों देशों द्वारा भारत-अमरीका प्रमुख रक्षा साझेदारी पर चर्चा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सहयोग के नए रास्ते तलाशने और अंतरिक्ष, समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा क्षेत्रों में सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
News On AIR | मार्च 12, 2026 1:52 अपराह्न
अमरीका की सेना के उप-कमान प्रमुख ने एकीकृत रक्षा मुख्यालय के प्रमुख से मुलाकात की