रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अमरीका की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता का एक नया दौर संक्षिप्त स्थगन के बाद इस सप्ताह होने वाला है। ये वार्ताएं मोर्चे पर जारी लड़ाई और घातक लंबी दूरी के हमलों के बीच हो रही हैं। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पुष्टि की कि त्रिपक्षीय वार्ता बुधवार और बृहस्पतिवार को अबू धाबी में होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कल कहा कि वह वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 8:19 अपराह्न
अमरीका की मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन वार्ता का नया दौर इस सप्ताह होगा