मार्च 3, 2026 1:03 अपराह्न

printer

अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह पहली बार था जब किसी राष्ट्रपति की पत्नी ने इसकी अध्यक्षता की है। बैठक का विषय था- संघर्ष के समय में बच्चों और शिक्षा की भूमिका। अमरीका द्वारा जारी बैठक के विवरण में कहा गया है कि मेलानिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों को यह निर्णायक संदेश दिया कि – “शांति का अस्थिर होना आवश्यक नहीं है।” बैठक को संबोधित करते हुए मेलानिया ट्रम्प ने कहा कि स्थायी शांति तभी प्राप्त होगी जब सभी समाज में ज्ञान और समझ को पूर्ण महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र के नेताओं द्वारा शिक्षा को दिया जाने वाला महत्व उस राष्ट्र की विश्वास प्रणाली का आधार बनता है।