फ़रवरी 18, 2026 10:00 अपराह्न

printer

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत को अग्रणी देश बताया

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत को एक प्रमुख नवप्रवर्तक और अग्रणी देश बताया है। मुंबई जलवायु सप्ताह के दौरान एक अनौपचारिक वार्ता में श्रीमती क्लिंटन ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ में नवप्रवर्तक बन सकता है क्योंकि वह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया प्रभावित है, जिसमें अमरीका भी शामिल है, जहां अधिक जंगल की आग, भीषण तूफान और असामान्य गर्मी के स्‍वरूप देखने को मिल रहे हैं।