मार्च 4, 2026 1:26 अपराह्न

printer

अमरीका की केंद्रीय कमान के कमांडर ने कहा, ईरान की जवाबी कार्रवाई की क्षमता तेजी से घट रही

अमरीका की केंद्रीय कमान के कमांडर, एडमिरल ब्रैड कूपर ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बारे में कहा है कि अमरीका रुकने वाला नहीं है और ईरान की जवाबी कार्रवाई की क्षमता तेजी से घट रही है। अमरीकी कमांडर ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बारे में कहा कि इस ऑपरेशन के 100 घंटे से भी कम समय में अमरीका ने लगभग 2000 ठिकानों पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली बहुत कमजोर हो गई है और उसकी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, लॉन्चर तथा ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं। एडमिरल कूपर ने कहा कि अमरीका के बी-2 और बी-1 बमवर्षक विमानों ने ईरान में कई मिसाइल ठिकानों पर अचूक हमले किए हैं और कल बी-52 बमवर्षक विमानों के एक दल ने बैलिस्टिक मिसाइल और कमान तथा नियंत्रण चौकियों पर भी हमला किया।