जनवरी 3, 2026 10:06 पूर्वाह्न

printer

ईरान की अमरीका को चेतावनी, आंतरिक मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप खतरनाक बर्दाश्त नहीं

ईरान ने अमरीका को चेतावनी दी है कि देश के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप खतरनाक होगा। यह चेतावनी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किए जाने पर हस्तक्षेप करने की धमकी के बाद दी गई। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रम्प की धमकी को गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। उन्‍होंने कहा कि ईरान की सेना संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन का जवाब देने के लिए तैयार है।