कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयातित ऑटोमोबाइल और पार्ट्स पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा से कनाडा के श्रमिक और उद्योग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। श्री कार्नी ने कनाडा-अमरीका संबंधों पर कैबिनेट समिति की बैठक के बाद यह बात कही।
कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अमरीका कनाडा पर अपना अधिकार चाहता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कनाडा लड़ेगा और इस संकट से अपनी सुरक्षा करेगा तथा एक अधिक लचीली अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगा।