अमरीका और रूस के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने रूसी अंतरिक्ष यान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए एक मिशन शुरू किया। कज़ाकिस्तान के बैकोनूर प्रक्षेपण केंद्र से आज एक सोयुज बूस्टर रॉकेट से सोयुज एमएस-28 को कक्षा में स्थापित करने के लिए प्रक्षेपित किया गया।
इस अंतरिक्ष यान में नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस विलियम्स और रूस के दो अंतरिक्ष यात्री सर्गेई मिकाएव और सर्गेई कुद-स्वेरचकोव सवार थे। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के लगभग आठ महीने तक अंतरिक्ष केंद्र में रहने की उम्मीद है। नासा ने कहा कि विलियम्स और मिकाएव की यह पहला और कुद-स्वेरचकोव का यह दूसरी मिशन है।