फ़रवरी 19, 2026 6:33 पूर्वाह्न

printer

अमरीका और रूस के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता के परिणाम संतोषजनक नहीं: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदिमिर ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जिनेवा में अमरीका और रूस के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता के परिणाम संतोषजनक नहीं थे। सोशल मीडिया पोस्ट में ज़ेलेंस्की ने कहा कि जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित समझौतों सहित संवेदनशील राजनीतिक मामलों पर पर्याप्त रूप से चर्चा नहीं हुई। उन्होंने घोषणा की है कि अगली बैठक इसी महीने के अंत में होगी।

जिनेवा वार्ता, फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का वार्ता के माध्यम से समाधान खोजने के लिए अमरीका की मध्यस्थता में चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का हिस्सा है। यह वार्ता, इस वर्ष जनवरी और फरवरी की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात में अमरीका की मध्यस्थता में आयोजित वार्ताओं के दो दौर के बाद हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला