फ़रवरी 4, 2026 10:33 अपराह्न

printer

अमरीका और यूएन ने सूडान के लिए 70 करोड़ डॉलर का मानवीय कोष शुरू किया

अमरीका और संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त सूडान को मानवीय सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की एक नई पहल करते हुए संयुक्त रूप से सूडान मानवीय कोष की शुरुआत की है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका ने 70 करोड़ डॉलर का योगदान किया है। इसका उद्देश्य मौजूदा जारी संघर्ष समाप्‍त करना और अकाल से बिगड़े हालात को संभालना है।

सऊदी अरब सहित अन्य देशों ने भी अतिरिक्त योगदान देने का वादा किया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने सूडान की स्थिति में सुधार के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया है। सूडान में 2023 से रैपिड सपोर्ट फोर्सेज और सूडानी सेना के बीच संघर्ष चल रहा है। इस कारण बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं और अकाल की स्थिति बन गई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार संघर्ष में 40 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं, हालांकि वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला