अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच आज एक बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इसमें हजारों सैनिक भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास अमरीका के पश्चिम एशिया युद्ध में शामिल रहने के दौरान हो रहा है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त सेना प्रमुख ने बताया कि फ्रीडम शील्ड अभ्यास में लगभग 18 हजार दक्षिण कोरियाई सैनिक भाग लेंगे। यह अभ्यास 19 मार्च तक चलेगा। अमरीकी सेना ने इसमें शामिल अमरीकी सैनिकों की संख्या स्पष्ट नहीं की है। सहयोगी देशों ने कहा है कि यह अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति का है।
News On AIR | मार्च 9, 2026 1:20 अपराह्न
अमरीका और द. कोरिया के बीच शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास