जुलाई 29, 2025 8:21 अपराह्न

printer

अमरीका और चीन के अधिकारी आर्थिक विवाद सुलझाने के लिए दूसरे दिन की वार्ता कर रहे हैं

अमरीका और चीन के अधिकारी आज स्टॉकहोम में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक विवाद सुलझाने के लिए दूसरे दिन की वार्ता कर रहे हैं। अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग इस बैठक में भाग ले रहे हैं। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने कल स्‍वीडन के प्रधानमंत्री कार्यालय रोसेनबैड में पाँच घंटे से अधिक समय तक बैठक की। पहले दिन की वार्ता के बाद किसी भी पक्ष ने कोई बयान नहीं दिया।

    स्टॉकहोम वार्ता रविवार को यूरोपीय संघ के साथ डॉनल्‍ड ट्रंप के अब तक के सबसे बड़े व्यापार समझौते के बाद हो रही है। इसमें अमरीका को यूरोपीय संघ से निर्यात होने वाले अधिकांश सामानों पर 15 प्रतिशत शुल्‍क और जापान के साथ एक समझौता शामिल है।