अमरीका और ईरान के बीच संभावित सैन्य कार्रवाई की चिंताओं के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्रफिर से खोल दिया है। इसकी वजह से एयरलाइंस को कुछ उड़ान रद्द करनी पड़ीं, कुछ का मार्ग बदलना पड़ा और कई उड़ानों में उनमें देरी आई। ईरान ने कल औपचारिक अनुमति के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छोड़कर ईरान से आने-जाने वाली सभी उडानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। यह अस्थायी बंदी तब हुई जब अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान की स्थिति पर जवाब देने पर विचार कर रहे थे, जहां सालों में सरकार के खिलाफ सबसे बडा विरोध प्रदर्शन जारी है।
Site Admin | जनवरी 15, 2026 3:45 अपराह्न
अमरीका और ईरान के बीच संभावित सैन्य कार्रवाई की चिंताओं के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र खोला