पश्चिम एशिया में अमरीकी सेनाओं की बढ़ती तैनाती से उपजे तनाव की आशंकाओं के बीच अमरीका और ईरान शुक्रवार को ओमान में बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं। एक क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ओमान में बैठक आयोजित करने की मांग की है। ईरान ने कहा है कि वह अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करेगा और बातचीत केवल परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित होनी चाहिए। हालांकि अमरीका बातचीत में अन्य मुद्दों को भी शामिल करना चाहता है।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि समझौता नहीं होने के परिणाम बुरे हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जेरेड कुशनर, अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची के बातचीत में शामिल होने की उम्मीद है।
इससे पहले अमरीका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता 2025 में ओमान सरकार की मध्यस्थता से ओमान की राजधानी मस्कत में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना था।