मार्च 15, 2026 10:18 अपराह्न

printer

अमरीका और इस्राएल के तेज हमलों से ईरान के साथ युद्ध और तीव्र हुआ

पश्चिम एशिया संघर्ष अब सोलहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमरीका और इस्राएल की सेनाओं द्वारा ईरान पर तेज हमलों के कारण यह युद्ध अब और भी तीव्र हो गया है। ईरान के औद्योगिक शहर इस्फ़हान पर कई हमले हुए हैं, जिसमें 15 लोग मारे गए।इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राएल के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका ईरान के साथ किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है, और वर्तमान स्थितियां अमरीका को स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे के हमले ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप को निशाना बना सकते हैं। दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य केवल अमरीका और इस्राएल के जहाजों के लिए बंद है, हालांकि बढ़ते जोखिमों के कारण कंपनियों द्वारा इस क्षेत्र के जलमार्ग से वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन में भारी कमी आई है।