अमरीका में, उत्तरी कोलोराडो में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन-एफएए ने बताया कि यह विमान छह सीटों वाला एपिक ई1000 था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान अज्ञात परिस्थितियों में पहाड़ी इलाके में गिरा। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दोनों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 7:59 पूर्वाह्न
अमरीका: उत्तरी कोलोराडो में विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत