मार्च 3, 2026 6:24 पूर्वाह्न

printer

अमरीका-इस्राएल-ईरान संघर्ष के बीच पंजाब सरकार की पहल, मध्य एशिया-मध्य पूर्व में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की

पंजाब सरकार ने अमरीका-इस्राएल-ईरान संघर्ष के कारण मध्य एशिया और मध्य पूर्व में फंसे पंजाब के लोगों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे सातों दिन हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह हेल्पलाइन जानकारी एकत्र करेगी और निकासी तथा सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

हेल्पलाइन नंबर हैं: 0172-22-60-042 और 0172-22-60-043। इन नंबरों पर विदेश से भी कॉल की जा सकती है। भारत के भीतर तत्काल सहायता और समन्वय के लिए चार अंकों का हेल्पलाइन नंबर – 1100 – डायल किया जा सकता है।