कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा के लिए आज सुबह 7,541 तीर्थयात्रियों का सातंवा जत्था, जम्मू में भगवती नगर यात्री -निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। 309 वाहनों में सवार होकर यह जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ। जत्थे में 5,516 पुरुष, 1,765 महिलाएं, 39 बच्चे, 221 साधु और साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 3,321 तीर्थयात्री आज तड़के बालतल आधार शिविर के लिए और 4,220 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से ये श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
इस बीच, यात्रा सुचारु रूप से जारी है। कल 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए, जिसके साथ पहले छह दिनों के दौरान दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 93 हजार से अधिक हो गई है और आज यह आंकड़ा एक लाख को पार करने वाला है।