मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 18, 2024 8:37 पूर्वाह्न

printer

अभिनेता देबराज रॉय का कोलकाता के एक निजी अस्‍पताल में निधन

अभिनेता देबराज रॉय का कोलकाता के एक निजी अस्‍पताल में निधन हो गया है। वे 69 वर्ष के थे। देबराज रॉय बंगाली सिनेमा और दूरदर्शन के अलावा आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। उन्‍होंने वर्ष 1970 में सत्यजीत रे की फिल्म प्रतिद्वंदी से अपना फ़िल्मी सफर शुरु किया था। मृणाल सेन की कलकत्ता-71 उनकी एक अन्य चर्चित फिल्म है। देबराज रॉय ने तरुण मजूमदार, विभूति लाहा और तपन सिन्हा जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम किया है।