मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2025 9:05 पूर्वाह्न

printer

अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

जाने-माने अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए वे ‘भारत कुमार’ के नाम से भी प्रसिद्ध थे। दशकों तक भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

   

 

मनोज कुमार ने फिल्म जगत को उपकार (1967), पूरब और पश्चिम (1970), और क्रांति (1981) जैसी क्लासिक फिल्में दीं। उनकी कुछ अन्य लोकप्रिय फ़िल्में हैं पत्थर के सनम, शोर, संन्यासी तथा रोटी, कपड़ा और मकान।